जेल में बंद आरोपी की फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानत कराने वाला पुलिस गिरफ्त में  

गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया  

ऐलनाबाद , सिरसा ( एम पी भार्गव )पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सिविल लाइन थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जेल में बंद दोषी व्यक्ति की जमानत करने आए व्यक्ति को काबू कर लिया है । सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि माननीय अदालत के आदेश प्राप्त हुए की गौतम उर्फ कन्नू पुत्र विनोद कुमार निवासी थैहड़ मोहल्ला सिरसा ने कोर्ट में हाजिर आकर लड़ाई झगड़े के मामले में जेल में बंद आरोपी की जमानत लेने के लिए अपने फर्जी दस्तावेज पेश कर जमानत करवाने की फिराक में था । माननीय अदालत द्वारा जमानतदार के आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों की सॉफ्टवेयर के जरिए जांच की, तो उक्त व्यक्ति का आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज फर्जी पाए गए। इस पर माननीय कोर्ट ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमानत लेने वाले व्यक्ति की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को लिखित में दी । सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि माननीय अदालत के आदेश प्राप्त होने पर आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जांच के दौरान सिविल लाइन थाना की एक पुलिस टीम में महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी गौतम उर्फ कन्नू पुत्र विनोद कुमार निवासी थैहड़ मोहल्ला सिरसा को कोर्ट परिसर से काबू कर लिया । सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी और पूछताछ के दौरान आरोपी से फर्जी दस्तावेज के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी हासिल की जाएगी । उन्होंने बता

Leave A Reply

Your email address will not be published.