पीएम मोदी का काफिला बना चर्चा का विषय, चीन ने दी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की पसंदीदा कार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी किसी दौरे पर जाते हैं, उनका काफिला हमेशा चर्चा में रहता है। चमचमाती ब्लैक कारों की लंबी कतार देखने के लिए लोग सड़क किनारे खड़े हो जाते हैं। इस बार पीएम मोदी जिस कार से सफर कर रहे हैं, वह और भी खास है—क्योंकि यह कोई साधारण कार नहीं, बल्कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की पसंदीदा कार है।

जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए चीन पहुंचे हैं। यहां उन्हें चीन की प्रतिष्ठित Hongqi L5 कार मुहैया कराई गई है। इस कार को चीन में “रेड फ्लैग” के नाम से भी जाना जाता है। यह चीन की सरकारी कंपनी फर्स्ट ऑटोमोटिव वर्क्स द्वारा बनाई जाती है और इसे खासतौर पर कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष नेताओं के लिए तैयार किया गया है।

यही कार लेकर आए थे जिनपिंग

यह वही कार है जिसका उपयोग शी जिनपिंग ने 2019 में महाबलीपुरम दौरे पर पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान किया था। तब भी इस कार की खूब चर्चा हुई थी। अब एक बार फिर पीएम मोदी इसी कार से सफर करते दिखे हैं।

क्यों खास है यह कार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Hongqi L5 चीन में बनी सबसे महंगी कार है, जिसकी कीमत करीब 5.6 करोड़ रुपये है। यह कार सिर्फ चीन में ही उपलब्ध है और चीन की सरकार की आधिकारिक कार मानी जाती है।

इसमें टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन लगा है, जो 402 हॉर्सपावर की ताकत देता है। यह कार 8 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं, फुल टैंक में यह करीब 500 मील तक दौड़ सकती है।

पुतिन आए अपनी कार से

जहां पीएम मोदी को चीन ने अपनी प्रतिष्ठित कार उपलब्ध कराई, वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी पसंदीदा कार “Aurus” लेकर पहुंचे। यह कार रूस की Aurus Motors कंपनी द्वारा बनाई गई लग्जरी कार है। पुतिन की इस कार को विशेष चीनी डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट भी दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.