नई दिल्ली। हाल ही में संपन्न हुए 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मिस्र की एक युवा लड़की ने अपनी मधुर आवाज़ में देशभक्ति गीत ‘देश रंगीला’ गाया. लड़की का नाम करीमन बताया जा रहा है, और वह हिंदी भक्ति संगीत ‘देश रंगीला’ गाना गुन-गुना रही है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने करीमन की आवाज की सराहना की.
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर करीमन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मिस्र से करीमन की यह प्रस्तुति मधुर है! मैं उन्हें इस प्रयास के लिए बधाई देता हूं और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं.”
दरअसल, भारतीय दूतावास ने रविवार को करीमन की परफॉर्मेंस की एक वीडियो क्लिप को कैप्शन के साथ ट्वीट किया. दूतावास ने लिखा- मिस्र की एक युवा लड़की करीमन ने ‘इंडिया हाउस’ में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान देशभक्ति गीत देश रंगीला प्रस्तुत किया. उनके मधुर गायन और सही स्वर-शैली ने भारतीयों और मिस्रवासियों की बड़ी सभा को प्रभावित किया.
This rendition by Kariman from Egypt is melodious! I congratulate her for this effort and wish her the very best for her future endeavours. https://t.co/I1mbVZuG8c
— Narendra Modi (@narendramodi) January 29, 2024
