अमृत सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में ग्राम पंचायत सदस्य अरुण ढिलौर के सौजन्य से कलछीना बाल्मीकि शमशान भूमि में पौधारोपण
मोदीनगर। सोमवार को अमृत सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में ग्राम पंचायत सदस्य अरुण ढिलौर के सौजन्य से कलछीना बाल्मीकि शमशान भूमि में पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
आज सुदर्शन, गुलाब, लिली, हारसिंगार, खजूर, गुलदुपहरी, गुलहढ़, गुलदावरी, आदि पौधे लगाए जिसमें छोटे बच्चों की भूमिका अहम् रही।फावड़ा भी चलाया, बम्बे से पानी की बोतल भर कर लाये। साथ रहने वाले सहयोगी डाक्टर उपेन्द्र कुमार आर्य ,डाक्टर ब्रम्हपाल सिंह, हरबीर बाल्मीकि, इसरार मास्टरजी, अरुण ढिलौर, सुलतान, डाक्टर अनिला सिंह आर्य आदि रहे।
आज के पौधारोपण में अनेक विषय रहे ।सर्व प्रथम 1965 में भारत पाक से हुए युद्ध में धरमवीर चक्र प्राप्त शहीद हवलदार अब्दुल हमीद की जयंती पर श्रद्धांजली अर्पित की,कल्पना चावला भारतीय प्रथम महिला थी जो अंतरिक्ष में गयी और शहीद हो गयी का जन्मदिन था उनको ससम्मान याद किया,आज चिकित्सक दिवस है। भगवान को देखा या नहीं देखा परंतु धरती के भगवान तो चिकित्सक ही हैं अतः आपके स्वस्थ व सुखी जीवन के लिए पौधे लगाये। प्रधानमंत्री जी के द्वारा आव्वाहन कि एक पेड़ माँ के नाम लगाना है। यह जननी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते का समाज हित के लिए आव्वाहन था।
एक पौधा आज विश्व चुटकुला दिवस होने पर लगाया।रुलाना जितना आसान है उतना आसान किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना नहीं है। आज व्यस्तता के चलते हर शख्स तनावपूर्ण जीवन में डूबा है।चुटकुले सुन कर सब ठहाका लगाते हैं। अतः सब हंसते रहें मुसकराते कराते रहें,रंज- ओ – गम से दूर रहें इस भावना से पौधा लगाया ताकि उसमें आने वाले पुष्प व सुगंध से सब सुखद अहसास करें।
बच्चों की फ़रमाइश पर शीघ्र ही फलदार वृक्ष लगायेंगे।
