राम चरण के बर्थडे पर ‘पेद्दी’ का टीज़र रिलीज, पहलवान के दमदार अवतार ने जीता दिल

27 मार्च को साउथ सुपरस्टार राम चरण के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म ‘पेद्दी’ का टीज़र रिलीज किया गया। मेकर्स ने यह सरप्राइज फैंस को दिया, जिसमें राम चरण का रफ एंड टफ अवतार देखने को मिला।

इस एक्शन फिल्म का निर्देशन बुच्ची बाबू कर रहे हैं। प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए राम चरण को जन्मदिन की बधाई दी और उनके किरदार की पहली झलक दिखाई।

टीज़र में राम चरण का देसी पहलवान वाला लुक और जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन फैंस को काफी प्रभावित कर रहा है। उनका यह अंदाज कुछ हद तक आमिर खान की फिल्म दंगल और सलमान खान की सुल्तान की याद दिलाता है।

पहले सामने आई क्लिप में राम चरण को क्रिकेट खेलते देखा गया था, जिससे उनके किरदार को लेकर अलग अंदाजा लगाया जा रहा था। लेकिन नए टीज़र में साफ हो गया है कि वह फिल्म में एक जुनूनी पहलवान की भूमिका निभा रहे हैं।

टीज़र की शुरुआत एक दमदार डायलॉग से होती है, जिसमें कुश्ती को जान की बाजी लगाने वाला खेल बताया गया है। इसके जवाब में राम चरण कहते हैं—“यह गेम मेरा गर्व है”, जो उनके किरदार की गंभीरता और जुनून को दर्शाता है।

फिल्म ‘पेद्दी’ में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।

यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.