रामपुर के थाना गंज, एवं सिविल लाइन परिसरों में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की गोष्ठी का आयोजन
नगर के थाना गंज, एवं सिविल लाइन परिसरों में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत पीस कमेटी की गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने प्रतिभाग किया।
रामपुर: गोष्ठी के दौरान आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने की अपील की गई। क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा उपस्थित जनसमुदाय से आपसी सहयोग बनाए रखने, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री के प्रसारण से बचने हेतु जागरूक किया गया एवं साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित पैदल गश्त, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी तथा सीसीटीवी के माध्यम से सतत मॉनिटरिंग की जाएगी। किसी भी प्रकार की समस्या, विवाद या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने का आग्रह किया गया।सम्भ्रान्त व्यक्तियों द्वारा भी शांति, सद्भाव और कानून का पालन करने एवं पुलिस प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।
क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा पुलिस कार्यालय पर की गयी जनसुनवाई
रामपुर क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा पुलिस कार्यालय पर प्रतिदिन की भांति जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को सुना गया, जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
