मोदीनगर विधानसभा में आयोजित पीडीए पंचायत: 124 कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

मोदीनगर (गाज़ियाबाद)। समाजवादी पार्टी के पीडीए पंचायत अभियान के तहत 14 सितम्बर, रविवार की शाम 7:30 बजे मोदीनगर विधानसभा 57 में 32वीं और 33वीं पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न दलों के 124 कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

पीडीए पंचायत का उद्देश्य
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत धामा ने की। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा संविधान में दिए गए पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर प्रकाश डाला और भाजपा सरकार पर इन अधिकारों को कुचलने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि 2014 से अब तक महंगाई चरम पर है, भ्रष्टाचार बढ़ा है, शिक्षा महंगी हुई है और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। प्रदेश में उद्योग बंद हो रहे हैं और कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

124 कार्यकर्ताओं ने थामा सपा का दामन
देवव्रत धामा की कार्यप्रणाली और समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर अनिल जाटव, आमिर, इमरान, बिट्टू जाटव, अफ़ज़ाल, इरफ़ान, मनोज जाटव, नफ़ीस, इरसाद अहमद, जमील पठान, वीरेश जाटव, समीर, साकिर मलिक, ठाकुर दीपक सैनी, फहीमुद्दीन, याद हुसैन, बॉबी जाटव, आबिद अली, आस मोहम्मद, जानू, उस्मान सैफी, शाहनवाज़, आदिल, फरीद, मोहसिन सैफी, सलमान मलिक, साजिद मलिक, असलान मलिक, आबिद मलिक सहित कुल 124 लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।

सभा की व्यवस्था
सभा की अध्यक्षता क्रमशः अल्लाह मेहर और प्रदीप शर्मा ने की तथा संचालन विधानसभा महासचिव उत्तम त्यागी ने किया।
इस अवसर पर विधानसभा सचिव बादल और मुनीश ठेकेदार, नगर अध्यक्ष दीनू खान, पूर्व जिलाध्यक्ष व पंचायत प्रत्याशी राजेश जाटव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

पीडीए पंचायत अभियान के तहत लगातार बढ़ रही सदस्यता से समाजवादी पार्टी को आगामी 2027 विधानसभा चुनावों में मजबूती मिलने की संभावना जताई जा रही है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.