अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मलेशिया से आए एक यात्री को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 7 करोड़ रुपये मूल्य का 7 किलो गांजा बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी मलेशिया एयरलाइंस की उड़ान से कुआलालंपुर से अमृतसर पहुंचा था। कस्टम अधिकारियों को यात्री की गतिविधियों पर शक हुआ, जिसके बाद जब उसके सामान की गहन जांच की गई तो उसमें गांजा छुपा हुआ मिला।
आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और उससे पूछताछ शुरू कर दी गई है। कस्टम विभाग अब यह भी पता लगाने में जुटा है कि इस तस्करी में और कौन-कौन शामिल हो सकता है और गांजे की यह खेप किन लोगों तक पहुंचनी थी।
