पं० रत्नाकर मिश्र ने 15 दिवसीय साधना के लिए माँ विंध्यवासिनी धाम में किया दर्शन-पूजन, क्षेत्र के कल्याण की की प्रार्थना

मीरजापुर। विंध्यधाम के लोकप्रिय नगर विधायक पं० रत्नाकर मिश्र ने 15 दिवसीय साधना आरंभ करने से पूर्व माँ विंध्यवासिनी देवी जी के पावन धाम में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने माँ विंध्यवासिनी के समक्ष राष्ट्र, प्रदेश और क्षेत्र की रक्षा, सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

पं० मिश्र ने बताया कि उनकी यह साधना राष्ट्र की एकता, समाज की शांति तथा जनमानस के जीवन में मंगल और समृद्धि का प्रकाश फैलाने हेतु समर्पित है।

साधना का उद्देश्य:

राष्ट्र, प्रदेश और क्षेत्र की रक्षा

सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना

समस्त जनमानस के जीवन में शांति और मंगल का प्रकाश फैलाना

इस अवसर पर उन्होंने अपने स्नेहीजनों और शुभचिंतकों से विशेष अनुरोध किया कि वे दर्शन हेतु शाम 5 बजे के बाद ही पधारें ताकि साधना के क्रम में कोई व्यवधान न हो।

पं० रत्नाकर मिश्र ने कहा कि माँ विंध्यवासिनी की कृपा और आशीर्वाद से ही क्षेत्र का समग्र विकास और जनकल्याण संभव है। उनकी यह साधना विंध्यभूमि के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्थान की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल मानी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.