प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग और DEP को सशक्त बनाने हेतु उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित

FLN परिणामों में सुधार,लेकिन औरयू मेहनत की जरूरत-डीएम

लखीसराय। जिले में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग और जिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को कौशल्या रेजेंसी में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र के नेतृत्व में संपन्न हुई।
जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार कार्यशाला में जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, SSA जिला समन्वयक अमित कुमार सिंह एवं DIET प्रिंसिपल वंदना कुमारी की विशेष उपस्थिति रही।चानन, रामगढ़ चौक, बड़हिया और हलसी प्रखंडों से आए संकुल संचालकों एवं प्रखंड तकनीकी टीम के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण सत्रों में हिस्सा लिया।
तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को
प्रशिक्षकों ने बताया कि PBL का मुख्य उद्देश्य छात्रों की अवधारणात्मक समझ को गहराई देना तथा सीखने को वास्तविक जीवन से जोड़कर अधिक रोचक, व्यवहारिक और प्रभावी बनाना है। साथ ही, PBL आधारित अभिभावक–शिक्षक बैठक (PTM) के व्यावहारिक पहलुओं पर भी प्रशिक्षण दिया गया।DIET प्रिंसिपल वंदना कुमारी ने जिले में NIPUN Bharat मिशन की प्रगति की विस्तार से समीक्षा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि कई विद्यालयों में FLN (Foundational Literacy and Numeracy) के क्षेत्र में सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है।

उन्होंने foundational कक्षाओं में गतिविधि-आधारित शिक्षण, ग्रेडेड रीडिंग, नंबर सेंस से जुड़ी गतिविधियों और लर्निंग आउटकम आधारित शिक्षण को और मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।कार्यशाला में Complex Head (संकुल प्रमुख) की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा गया कि विद्यालय समूह में शैक्षणिक सहयोग, समीक्षात्मक बैठकें और नियमित पर्यवेक्षण के माध्यम से PBL तथा FLN कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में संकुल प्रमुख अहम भूमिका निभाते हैं।

डीएम मिथिलेश मिश्र ने प्रतिभागियों सेई संवाद कर उनकी सीख और विद्यालय-स्तर पर लागू किए जाने वाले आगामी कदमों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि “Foundational Stage किसी भी बच्चे की शैक्षणिक यात्रा का आधार है और इस स्तर पर शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।कार्यक्रम में चानन एवं बड़हिया प्रखंड द्वारा PBL में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए उनकी प्रखंड तकनीकी टीम को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Mantra4Change टीम ने भी पूरे कार्यक्रम में तकनीकी सत्रों के संचालन में अहम योगदान दिया।
अंत में, आगामी प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षणों की रूपरेखा और मासिक अनुश्रवण रणनीति सभी प्रतिभागियों के साथ साझा की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.