- रिपोर्ट: परविंदर सिंह
अमृतसर खुर्द (ठोबरियां), 5 अगस्त। गांव ठोबरियां में आज “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के अंतर्गत लिंगानुपात सुधार हेतु एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सब-सेंटर अमृतसर खुर्द की ओर से आयोजित किया गया जिसमें ग्रामीणों को बेटियों के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
इस अवसर पर डॉ. ज्योति (CHO), मैडम सूनिता (ANM), परमजीत कौर, कांता, आशा वर्कर और आंगनबाड़ी वर्कर पुनम ने गांव में एक जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं और उनके जन्म को सम्मान और प्यार मिलना चाहिए।
कार्यक्रम में गांव के सरपंच अंग्रेज़ सिंह विर्क विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही गांव के स्कूल से राजेन्द्र प्रसाद, हरीश सर, अवतार सिंह सर, सुरेश चौकीदार सहित अन्य गणमान्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
सभी वक्ताओं ने बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर बल देते हुए समाज में समानता का संदेश दिया। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना की और ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की मांग की।
यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने और लिंगानुपात में सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
