हरियाणा, 17 अक्टूबर (डॉ. एम. पी. भार्गव): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के कुशल मार्गदर्शन में हरियाणा प्रदेश ‘विकास की नॉनस्टॉप रफ्तार’ के साथ आगे बढ़ रहा है।
भाजपा सरकार 3.0 के एक साल पूरे होने पर हरियाणावासियों में उत्साह और गर्व की लहर है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह एक साल जनसेवा, पारदर्शिता और विकास को समर्पित रहा है।
जन-कल्याण, सामाजिक न्याय और समग्र विकास की दिशा में ठोस कदम
🔸 लाडो लक्ष्मी योजना – महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने वाला अभिनव कदम।
🔸 SC वर्ग को कोटे के भीतर कोटा – सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक पहल।
🔸 24,000 युवाओं की नियुक्ति – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शपथ ग्रहण से पहले ही युवाओं को सौंपे ज्वाइनिंग लेटर।
🔸 शामलात भूमि पर मालिकाना हक – ग्रामीणों को दी ज़मीन पर वैधानिक अधिकार।
🔸 अग्निवीरों को 20% आरक्षण – राष्ट्रसेवा करने वालों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित।
🔸 मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना – हर जरूरतमंद को पक्का मकान देने की दिशा में अग्रसर।
🔸 सभी फसलों पर MSP – किसानों की मेहनत और आय की रक्षा हेतु ठोस व्यवस्था।
🔸 मुफ्त डायलिसिस सुविधा – सभी जिला अस्पतालों में जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता।
🔸 थैलेसीमिया और हीमोफीलिया मरीजों को ₹3000 प्रतिमाह पेंशन।
🔸 शहीदों के परिजनों को ₹1 करोड़ की सम्मान राशि।
🔸 सरकारी कर्मचारियों के लिए ₹50 लाख तक का बीमा कवर।
🔸 48 चुनावी संकल्प पूर्ण – जनता से किए वादों को निभाने की मिसाल पेश की।
हरियाणा – विकास की रफ्तार तीन गुना
हरियाणा आज तीन गुना गति से विकास की ओर बढ़ रहा है। चाहे उद्योग हो, कृषि, शिक्षा या स्वास्थ्य – हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा है। डिजिटल सेवाओं, पारदर्शी शासन और जनसुविधा आधारित नीतियों ने हरियाणा को सुशासन और प्रगति का मॉडल राज्य बना दिया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा –
“हमारे सरकार का हर निर्णय जनता के हित में है। प्रधानमंत्री मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प को धरातल पर उतारना ही हमारा लक्ष्य है।”
हरियाणा आज गर्व से कह सकता है —
“नायब सरकार का 1 साल घणा कमाल, अर 11 साल तरक्की बेमिसाल!” 🚩
