फरीदाबाद: बता दें कि सोनू वासी फतेहपुर तगा, फरीदाबाद ने साइबर थाना सैंट्रल में एक शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि 19 मई को सुबह जब वह सेक्टर-16 की सब्जी मंडी जा रहा था, तो ओल्ड़ की बत्ती के पास उसका फोन गिर गया। जब उसने किसी दुसरे फोन से अपने फोन पर कॉल किया तो किसी अंजान व्यक्ति ने फोन उठाया, जिसने रात 10 बजे फोन वापिस देने की बात कही परंतु कोई फोन देने नही आया। उस व्यक्ति ने शिकायतकर्ता को 25 मई तक अपनी मजबूरी का बहाना बना कर बातों में उलझाये रखा। 25 मई को शिकायतकर्ता ने जब नया SIM निकलवाया और फोन-पे चैक किया तो उसे पता चला कि किसी ने उसके खाता से 87,299/- रूपये निकल लिए। जिस शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए मोनू सिंह वासी AC नगर, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पुछताछ में सामने आया कि आरोपी 5वीं पास है। आरोपी को ओल्ड की बत्ती के पास फोन पड़ा हुआ मिला था, जिस पर शिकायतकर्ता का फोन आया था परंतु उसने शिकायतकर्ता को बातों मे उलझा कर रखा ताकि नया SIM कार्ड ना ले और उसको फोन-पे के पासवर्ड बदल कर पैसे निकाकलने का समय मिल जाये। इसके बाद उसने यू-टयुब पर देख कर पासवर्ड चैंज किये और शिकायतकर्ता के खाता से 87,299/- रूपये अपने खाता में भेज लिए।
आरोपी से गुम हुए फोन को बरामद कर माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।
