लखीसराय में इंटर परीक्षा के तीसरे दिन सघन निरीक्षण,एसडीएम प्रभाकर कुमार तथा एसडीपीओ शिवम कुमार ने परीक्षा केंद्रों का लिया जाएजा

लखीसराय(सरफराज आलम) इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा–2026 के तीसरे दिन गुरुवार को परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार एवं अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार द्वारा लखीसराय जिले के सभी 27 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश–निकास, परीक्षार्थियों की जांच तथा अनुशासन व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने केंद्राधीक्षकों एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को परीक्षा संचालन में पूरी सख्ती बरतने,कदाचार पर जीरो टॉलरेंस रखने तथा बोर्ड के दिशा–निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि परीक्षा अवधि के दौरान सभी केंद्रों पर सतत निगरानी रखी जा रही है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष,पारदर्शी और कदाचारमुक्त वातावरण में सम्पन्न हो सके।बता दें कि लखीसराय जिले में इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा–2026 के दौरान किसी भी प्रकार की कोई कोई ओ प्रिया वारदात सामने नहीं आई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और जिला प्रशासन की चाक- चौबंद व्यवस्था देखी जा रही।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.