दीवाली महोत्सव के तृतीय दिन डॉग शो, कैट शो, मैजिक शो एवं मॉडलिंग सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ भव्य आयोजन
बदायूं। गांधी ग्राउंड, बदायूं में चल रहे भव्य दीवाली महोत्सव एवं दिवाली सेलिब्रेशन के तीसरे दिन रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसने पूरे शहर का माहौल उत्सवमय बना दिया। यह आयोजन युवा संस्था, बदायूं गौरव क्लब संस्था, श्री रामलीला महोत्सव कमेटी एवं उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश (पंजी.) के तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के तीसरे दिन बिट्टू पेट शॉप के ओनर मोहम्मद शादाब के संयोजन में बदायूं के इतिहास का पहला डॉग शो और कैट शो आयोजित किया गया, जिसमें 50 से अधिक विदेशी नस्लों के कुत्ते और बिल्लियों ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा।
डॉग शो का विजेता “लिओ” रहा, जिसकी ओनर निहारिका थीं, जबकि कैट शो में “टाइगर कैट” विजेता रही, जिसकी ओनर अदनान थे। सभी प्रतिभागियों को बिट्टू पेट शॉप की ओर से आकर्षक गिफ्ट प्रदान किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में अरविंद, अंकित और फहीम की अहम भूमिका रही।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा जादूगर अंकुश गुप्ता का मैजिक शो, जिनकी हैरतअंगेज प्रस्तुतियों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
इसके साथ ही पहनावा शोरूम की ओर से डिज़ाइनर हैंडबैग मॉडलिंग थीम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कंपनियों के ब्रांडेड हैंडबैग का प्रदर्शन किया गया।
मॉडलिंग थीम “सब याद रखा जाएगा” में अभिनव पाठक ने विशेष प्रस्तुति दी, जबकि “अपना टाइम आएगा” एक्ट में नैना राय, अमन कपूर और अभिनव पाठक ने शानदार अभिनय किया। कार्यक्रम में बदायूं में बनी पहली फीचर फिल्म “भूलन की शादी” का ट्रेलर लॉन्च भी किया गया। फिल्म के डायरेक्टर डी.बी. सिंह ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
इसके अलावा, एक सेलिब्रिटी क्विज़ प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें महिंद्रा कंपनी विजेता रही।
कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं. अमन मयंक शर्मा, आयोजक ऋतुराज खुसरिया, तथा क्षत्रिय महासभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा हर प्रसाद पटेल ने की, जबकि मुख्य अतिथि अतेंद्र विक्रम सिंह, ब्लॉक प्रमुख दातागंज, रहे।
कार्यक्रम में फहीम खान ने शानदार सिंगिंग प्रस्तुति दी, वहीं बाहर से आए कलाकारों ने आकर्षक डांस परफॉर्मेंस देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
साथ ही ऑटो एक्सपो में विभिन्न टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए, जहां दर्शकों को विशेष गिफ्ट और ऑफ़र दिए गए।
आयोजक ऋतुराज खुसरिया ने नगरवासियों से अपील की कि वे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में शामिल होकर इस महोत्सव की शोभा बढ़ाएं।
कार्यक्रम का संचालन ऋतुराज खुसरिया, दीपक चौधरी और भूराज राज लॉयर ने किया।
इस अवसर पर पं. अमन मयंक शर्मा, नवनीत गुप्ता शोंटू, आशीष रस्तोगी, विक्की कंसल, राहुल सक्सेना, रवि गुप्ता, कुलदीप, शोबी, हर्षित, फराज इब्राहिम, शैलेंद्र सिंह, वैभव सक्सेना, गौरव सिंह, प्रशांत वर्मा, शमसुद्दीन शम्स (सचिव, अपराध निरोधक कमेटी) और इंतज़ार हुसैन (मीडिया प्रभारी, अपराध निरोधक कमेटी) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
