“राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर जिलाधिकारी, रामपुर एवं पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा “Run For Unity” कार्यक्रम के तहत हरी झंडी दिखाकर दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
आज दिनांक 31 अक्टूबर, 2025; को लौह पुरुष, सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के 150वीं जयंती “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर जिलाधिकारी, रामपुर एवं पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर क्षेत्राधिकारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को चरितार्थ करते हुए हमारे देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को संरक्षित और सशक्त करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनपद रामपुर में “Run For Unity” कार्यक्रम के तहत समय सुबह 07:15 बजे से हरी झण्डी दिखाते हुए रिजर्व पुलिस लाइन रामपुर से हंरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया ।
सभी प्रतिभागियों को देश की एकता, भाईचारे तथा कानून-व्यवस्था के प्रति जागरूक किया गया । इस दौरान अधिकारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान का स्मरण करते हुए उनके विचारों का अनुकरण करने का आह्वान किया । पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखा गया तथा कार्यक्रम को शांति एवं अनुशासन के साथ संपन्न कराया गया ।
