राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर जिला प्रशासन की ओर से पत्रकारों को अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर किया गया सम्मानित

डीएम मिथिलेश मिश्र ने कहा,स्वतंत्र, निष्पक्ष और सशक्त प्रेस किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींवएसपी अजय कुमार बोले,प्रेस न केवल जनभावनाओं को अभिव्यक्त करता है,बल्कि शासन-प्रशासन और जनता के बीच सेतु का भी करता है कार्य

लखीसराय (सरफराज आलम) राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2025 के अवसर पर लखीसराय के डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में जिले का केंद्रीय समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम में जिले के विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।डीएम मिथिलेश मिश्र तथा एसपी अजय कुमार ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने अपने संबोधन में प्रेस एवं मीडिया की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और सशक्त प्रेस किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींव होती है। प्रेस न केवल जनभावनाओं को अभिव्यक्त करता है,बल्कि शासन-प्रशासन और जनता के बीच सेतु का कार्य भी करता है।वहीं एसपी अजय कुमार ने कहा कि मीडिया समाज को तथ्य आधारित जानकारी उपलब्ध कराकर जन-जागरूकता और जिम्मेदार नागरिकता के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
इस वर्ष राष्ट्रीय प्रेस दिवस का थीम (बढ़ती भ्रामक सूचना के बीच प्रेस की विश्वसनीयता की रक्षा) निर्धारित किया गया था।एसपी ने इस विषय को अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए कहा कि डिजिटल युग में गलत और भ्रामक सूचनाओं का प्रसार बेहद तेज़ी से हो रहा है,जो प्रशासनिक व्यवस्था,सामाजिक सद्भाव और लोकतंत्र की मूल संरचना को प्रभावित कर सकता है।ऐसे समय में पत्रकारों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है कि वे तथ्य-जांच, स्रोतों की विश्वसनीयता और प्रमाण-आधारित रिपोर्टिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। कार्यक्रम में जिले के एडीएम नीरज कुमार,डीपीआरओ रवि कुमार आदि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.