मोदीनगर : 5 जून 2025 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, मोदीनगर के आवाहन पर 11कुण्डिय सामूहिक हवन यज्ञ का आयोजन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सारा रोड गोविंदपुरी, मोदीनगर स्थित प्रांगण में किया गया, मुख्य रूप से यज्ञ कर्ता आनन्द के निदर्शो में आए हुए। समाज के परिवारों ने वायु शुद्धि हेतू यज्ञ में आहूति दी और प्रण लिया कि हम पर्यावरण शुद्ध करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं, इस अवसर पर विभाग संयोजक प्रदीप ने कहा हम सबको पर्यावरण बचाने की चिंता करनी चाहिए। और जिस भी प्रकार से पर्यावरण शुद्ध हो सकता है। वो प्रयास हमें हमेशा करने चाहिए, देश सेवा हम वातावरण शुद्ध करके भी कर सकते हैं। ऐसी मनोस्थिति हमारी हमेशा रहे, पर्यावरण आज एक विश्व स्तर की समस्या है। हमें एक साथ एक जुट होकर पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आना होगा।उहोंने कहा कि आओ हम सब मिलकर आज प्रतिज्ञा लें कि हम जल बचाएंगे,पेड़ लगाएंगे,घर के कचरे का घर में ही निस्तारण करने का प्रयास करेंगे,ऊर्जा का संरक्षण करेंगे। इस अवसर पर समाज के अनेकों गणमान्य एवं पर्यावरण प्रेमी परिवार संग मौके पर उपस्थित रहे।
