11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रमों का भव्य आयोजन
आज दिनांक 21 जून 2025 को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया।
सबसे पहले मोदी मंदिर परिसर में आयोजित योग कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर योग के महत्व एवं इसके दैनिक जीवन में लाभों पर प्रकाश डाला गया।
इसके उपरांत सीकरी महामाया मंडल के भव्य पैलेस में आयोजित एक अन्य योग कार्यक्रम में माननीय विधायक डॉ. मंजू शिवाच जी ने सहभागिता कर लोगों के साथ योगाभ्यास किया एवं सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर माननीय विधायक डॉ मंजू शिवाच ने कहा कि –
“योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मा और शरीर के बीच संतुलन स्थापित करने की एक प्राचीन भारतीय पद्धति है। हमें इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।”
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाएं, युवा एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से योग कर भारत की प्राचीन परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
