टपूकड़ा 16 अप्रैल 2025 राजस्थान पुलिस के स्थापना दिवस पर आज राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की एसपीसी छात्राओं ने टपूकड़ा थाने का भ्रमण कर वहां की कार्यप्रणाली को सीखा। प्रभारी अध्यापिका सलोनी व सहयोगी रोहिताश के निर्देशन में टपूकड़ा थाने के समस्त स्टाफ से विभिन्न जानकारियां प्राप्त की। साथ ही भिवाड़ी में आयोजित जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में भी स्थानीय विद्यालय की छात्रा नीलम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा भविष्य में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेगी। इस अवसर पर विद्यालय की सीपीसी की समस्त छात्राएं समस्त थाना स्टाफ, पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
