नई दिल्ली। सैलरीड क्लास के कर्मचारियों के लिए प्रॉविडेंट फंड (PF) एक बड़ा वित्तीय सहारा होता है। जरूरत के समय PF अकाउंट से पैसा निकालकर लोग अपनी आर्थिक मुश्किलों को संभालते हैं। फिलहाल, ऑनलाइन PF क्लेम को प्रोसेस होने में 7–10 दिन और ऑफलाइन क्लेम में करीब एक महीने का समय लग जाता है। लेकिन अब मोदी सरकार PF सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ी राहत देने जा रही है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही अपना नया मोबाइल ऐप EPFO 3.0 लॉन्च करने जा रहा है। इस ऐप के जरिए कर्मचारी सीधे ATM और UPI ऐप्स से PF का पैसा निकाल पाएंगे। माना जा रहा है कि यह सुविधा सितंबर 2025 के आखिरी सप्ताह से एक्टिव हो जाएगी। इसके साथ ही EPFO कर्मचारियों को स्पेशल ATM कार्ड भी देगा, जिससे तुरंत निकासी संभव होगी।
EPFO 3.0 के फायदे
देश के 8 करोड़ से ज्यादा PF सब्सक्राइबर्स को फायदा मिलेगा।
PF निकालने की प्रक्रिया तेज़ और आसान होगी।
क्लेम स्टेटस, अकाउंट अपडेट और KYC जैसे काम भी ऐप से हो जाएंगे।
कर्मचारी UAN और आधार लिंक करके ATM से सीधा पैसा निकाल सकेंगे।
PF में कितना योगदान होता है?
कर्मचारी की बेसिक सैलरी का 12% PF अकाउंट में जमा होता है।
उतना ही हिस्सा नियोक्ता (Employer) भी PF में जमा करता है।
इस योगदान का एक हिस्सा EPS (Employee Pension Scheme) में जाता है।
ATM से PF निकालने का तरीका
EPFO सब्सक्राइबर्स को स्पेशल ATM कार्ड मिलेगा।
यह कार्ड केवल EPFO अप्रूव्ड ATM मशीनों पर काम करेगा।
कार्ड डालकर, पिन एंटर करके और राशि चुनकर पैसा तुरंत मिल जाएगा।
UPI ऐप से PF निकालने का तरीका
PF अकाउंट को UPI से लिंक करना होगा।
इसके बाद GPay, PhonePe, Paytm जैसे ऐप्स से निकासी संभव होगी।
पैसे तुरंत बैंक अकाउंट में आ जाएंगे।
निकासी की लिमिट और शर्तें
ATM से एक बार में जमा राशि के 50% तक निकासी संभव होगी।
UPI से निकासी की सीमा ATM से भी कम रखी जा सकती है।
केवल मेडिकल इमरजेंसी, घर बनाने, पढ़ाई और बेरोजगारी जैसी स्थिति में ही अधिक पैसा निकालने की अनुमति होगी।
टैक्स नियम
अगर कर्मचारी ने 5 साल की नौकरी पूरी कर ली है, तो PF निकालने पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।
5 साल की अवधि एक ही कंपनी में होना जरूरी नहीं है; कई कंपनियों की नौकरी मिलाकर भी मान्य होगी।
यह भी पढ़ें- ब्रेड-दूध से लेकर कार तक होगी सस्ती, यह रही जीएसटी की नई रेट लिस्ट
