सिरसा (सी एम ग्रोवर प्रेसवार्ता) भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं लांघ चुकी नानस्टाप नगर परिषद सिरसा का अब बकाया प्रापर्टी टैक्स वालों पर फोकस बन गया है। दिलचस्प तथ्य यह है कि जिस भवन में नगर परिषद का कार्यालय है,वह भी प्रापर्टी टैक्स दबाने से अछूता नहीं रहा। वर्तमान में नगर परिषद का कार्यालय राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहा है और तेरह लाख रुपए का बकाया प्रापर्टी टैक्स स्कूल के खाते में दिखाया गया है। यू एल बी सिरसा की साईट से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पुलिस लाइन पर 2,59,33,024 रुपए,लघु सचिवालय परिसर पर 30,26,494 रुपए,लघु सचिवालय जलघर पर 9,53,451रुपये,आफिसर कालोनी के बाला जी मंदिर पर 9,59,0,153 रुपए,डी सी आवास पर 9,85,206 रुपए,पी डब्लू डी रेस्टहाउस पर 39,10,200 रुपए,जन स्वास्थ्य विभाग एस ई कार्यालय पर 14,33,091 रुपए, बिजली निगम मुख्यालय 5,89,380रुपये, जिला जेल 64,48,754 रुपए, कृषि विभाग पर 26,32,663 रुपए, विजीलेंस थाना पर 16,77,752 रूपए, महिला एवं बाल विकास विभाग पर 28,63,952 रूपए,डी एस पी आवास पर 1,07,762 रूपए, पटवार भवन पर 2,21,842 रुपए, जिला ई लाईब्रेरी पर 13,04,964 रुपए,बाल भवन पर 18,15,627 तथा सिविल लाइन थाना पर 3,05,323 रुपए बकाया है। सरकार के नियमानुसार सभी विभागों को प्रत्येक वर्ष प्रापर्टी टैक्स जमा करवाना होता है।
