नोएडा। सेक्टर-49 स्थित रुद्राक्ष डांस एकेडमी द्वारा आयोजित डांस शोकेस कार्यक्रम में बच्चों और माताओं ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में लगभग 50 बच्चों के साथ कई मॉम्स ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी छिपी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के जज खुशाली शर्मा और सोनिया शर्मा ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चे निरंतर मेहनत करें और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। उन्होंने सभी युवा प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
डांस शोकेस में मुस्कान कश्यप, स्वीटी, दीक्षा, अक्षरा, मुस्कान यादव ने स्पेशल परफॉर्मेंस से सभी का मन मोह लिया और कार्यक्रम में ऊर्जा और उत्साह को और बढ़ा दिया। उनकी स्पेशल परफॉर्मेंस को दर्शकों की भरपूर सराहना मिली।
🏆 पुरस्कार परिणाम
- सब जूनियर कैटिगरी विनर
प्रथम स्थान- अद्विक
द्वितीय स्थान – मिस्टी
तृतीय स्थान – आस्था और पीहू
- जूनियर कैटिगरी विनर
प्रथम स्थान- संज्ञा
द्वितीय स्थान- दक्ष
तृतीय स्थान- अहाना
- लेडीज कैटिगरी विनर
प्रथम स्थान – नीतू
द्वितीय स्थान- गीता
तृतीय स्थान- अनीता
आयोजन की उत्कृष्ट सफलता पर आयोजक सोना चौधरी ने खुशी जताते हुए कहा कि वे आगे भी बच्चों और महिलाओं के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेंगी ताकि सभी को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके।
यह कार्यक्रम न केवल प्रतिभा का मंच बना, बल्कि बच्चों और माताओं के आत्मविश्वास और उत्साह को भी बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

khabre junction
