मुज़फ्फरनगर में चला “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान, यातायात नियमों के पालन पर दिया जोर
एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन पर व पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक अतुल चौबे के नेतृत्व में टीएसआई राकेश कुमार व टीएसआई महेश कुमार व टीएसआई देवकी नन्दन व अन्य टीएसआई और यातायात पुलिस कर्मियों ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के साथ साथ चलाया पैट्रोल पम्पों पर चेकिंग अभियान और काटे वाहनो के चालान
मुज़फ्फरनगर। सड़क हादसों पर रोकथाम और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा चलाया जा रहा “नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान” अब मुज़फ्फरनगर में भी जोर पकड़ रहा है। इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ नियम लागू करना नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगियों को बचाना है।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक अतुल चौबे के नेतृत्व में टीएसआई राकेश कुमार, टीएसआई महेश कुमार, टीएसआई देवकी नंदन सहित यातायात पुलिस टीम ने शहर में पैदल मार्च कर अतिक्रमण हटवाया और लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया।
अभियान के तहत शहर के कई पेट्रोल पंपों पर “नो हेलमेट, नो फ्यूल” नियम लागू कराया गया। यातायात पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों को निर्देश दिए कि बिना हेलमेट आने वाले दोपहिया चालकों को पेट्रोल न दिया जाए।
इस दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालान भी काटे। विशेष रूप से बिना हेलमेट दोपहिया चालक, तीन सवारी ले जाने वाले वाहन और अन्य नियम तोड़ने वालों पर सख्ती बरती गई।
यातायात पुलिस का कहना है कि यह अभियान जनता के हित में है और यदि लोग यातायात नियमों को अपनी जिंदगी में अपनाएं, तो कई जानलेवा दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।
