- रिपोर्ट- नीरज मित्तल
बल्लबगढ़, 4 नवम्बर। श्री श्याम बाबा सेवा ट्रस्ट बल्लभगढ़ की विशेष बैठक आज 100 फीट रोड श्याम कॉलोनी में आयोजित की गई, जिसमें 7 नवंबर को शहर से निकलने वाली भव्य निशान यात्रा और 8 नवंबर को आयोजित होने वाले बाबा के संकीर्तन समारोह के बारे में चर्चा की गई।
ट्रस्ट के प्रधान दीपू ठाकुर और अमित मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि भव्य निशान यात्रा 7 नवंबर को शिव मंदिर सीही गेट से शुरू होकर तिगांव रोड होते हुए अग्रवाल कॉलेज पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि 8 नवंबर को बाबा का संकीर्तन भक्त शिरोमणि परम पूज्य माता श्री सावित्रीबाई जी के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाबा के संकीर्तन में राहुल शर्मा आएंगे वृंदावन से धीरज बावरा और रायपुर से कृष्ण अग्रवाल बाबा के भजनों का गुणगान करेंगे जबकि मंच संचालन सुशील गौतम करेंगे। बैठक में इस मौके पर अनिल वशिष्ठ, संजीव त्यागी, कृष्ण चंद्र शर्मा, गोपाल गोयल, दिनेश देशवाल, नीरज सिंगला, प्रदीप बंसल, योगेंद्र गौतम, अमित गोयल, लालाराम गोले, निशांत सिंगला तथा कृष्ण कुमार अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
