एनडीए की चुनावी सुनामी: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की बड़हिया में रैली 4 को, लखीसराय में बढ़ेगी विजय सिन्हा की ताकत
- रिपोर्ट: सरफराज आलम
लखीसराय। लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के समर्थन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भव्य आगमन होने जा रहा है।
योगी आदित्यनाथ 04 नवम्बर 2025 (मंगलवार) को बड़हिया में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा बड़हिया उच्च विद्यालय प्रांगण में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगी।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में एनडीए के शीर्ष नेता, प्रमुख पदाधिकारी, कार्यकर्ता और भारी संख्या में जनसमूह की उपस्थिति अपेक्षित है। इस जनसभा के माध्यम से क्षेत्र की जनता को विकास, सुशासन और आत्मनिर्भर बिहार के प्रति एनडीए की अडिग प्रतिबद्धता का सशक्त संदेश दिया जाएगा।
लखीसराय और बड़हिया के नागरिकों में इस कार्यक्रम को लेकर अत्यंत उत्साह का माहौल है। एनडीए कार्यकर्ता योगी आदित्यनाथ और विजय कुमार सिन्हा का स्वागत करने को उत्सुक है।
यह जनसभा लखीसराय विधानसभा में एनडीए की मज़बूत जनसमर्थन लहर को और गति देगी तथा विकास के संकल्प को नई दिशा प्रदान करेगी।
