बिहार में एक बार फिर बनेगी एनडीए गठबंधन की सरकार: हरीश

जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने बिहार में चुनाव प्रचार के लिए कार्यकर्ताओं को किया रवाना

रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने बिहार के सीवान जनपद स्थित रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के दल को रामपुर से रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक बार फिर बिहार में प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी।

मिलक में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भाजपा की विचारधारा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मूलमंत्र पर आधारित है। बिहार में एनडीए गठबंधन की सरकार ने बीते वर्षों में जिस तरह सुशासन और विकास का मॉडल प्रस्तुत किया है, वह जनता के विश्वास का प्रतीक है। कहा कि बिहार में सुशासन और विकास की यात्रा जारी रहेगी। हमारे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के अथक प्रयासों की बदौलत एक बार फिर एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी। जनता ने जो भरोसा भाजपा पर जताया है, उसे हम और मजबूती देंगे। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाएँ, विशेषकर गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, रोजगार और बुनियादी विकास योजनाओं की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता “जनसेवा ही राष्ट्रसेवा” की भावना से प्रेरित होकर काम करे और रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार की प्रचंड जीत सुनिश्चित करे। बिहार जाने वालों में जिला महामंत्री मोहन कुमार लोधी, प्रदीप गुप्ता, अजीत गौतम, जगपाल यादव, अजय बाबू गंगवार, रविंद्र सिंह रवि सम्मिलित रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक ज्वालाप्रसाद गंगवार सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.