Navratri Vastu Tips 2025: शारदीय नवरात्रि में अपनाएं ये आसान वास्तु टिप्स, दूर होगी नेगेटिविटी और आएगी खुशहाली
नई दिल्ली। 22 सितंबर 2025 से शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2025) की शुरुआत हो गई है। हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व बेहद श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि इन 9 दिनों में मां दुर्गा की पूजा और कुछ विशेष वास्तु उपाय (Navratri Vastu Tips) करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जीवन की परेशानियां दूर होती हैं।
नवरात्रि में अपनाएं ये वास्तु टिप्स
मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाएं
नवरात्रि के दौरान घर के मुख्य द्वार पर दोनों ओर स्वास्तिक का चिन्ह जरूर बनाएं। इससे घर में निगेटिव एनर्जी दूर होती है और सुख-समृद्धि का प्रवेश होता है।
आम पत्तों की माला सजाएं
पूजा और वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के दरवाजे और मंदिर पर आम या अशोक के पत्तों की माला लगाना बेहद शुभ माना जाता है। यह घर को बुरी शक्तियों से बचाता है।
मां लक्ष्मी के पैरों के निशान बनाएं
नवरात्रि में घर के बाहर मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के पैरों के निशान बनाने से धन-समृद्धि आती है और रुके हुए काम पूरे होते हैं।
काले वस्त्र पहनने से बचें
नवरात्रि में काले रंग के वस्त्र पहनना शुभ नहीं माना जाता। पूजा-पाठ के समय पीला, लाल या हरा रंग पहनना उत्तम माना जाता है।
नवरात्रि का महत्व
मान्यता है कि नवरात्रि में विधिवत पूजा और वास्तु नियमों का पालन करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और जीवन में सफलता के मार्ग खुलते हैं।
यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि नहीं की जाती। अधिक जानकारी के लिए किसी विद्वान या विशेषज्ञ से परामर्श लें।
