Navratri 2025 Day 8: मां महागौरी की पूजा का महत्व, ऐसे करें दुर्गाष्टमी पर कन्या पूजन

Navratri 2025 Day 8 (Shardiya Navratri 2025 Ashtami):
शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की उपासना के लिए समर्पित होता है। अष्टमी तिथि को दुर्गाष्टमी भी कहा जाता है और इस दिन विशेष रूप से कन्या पूजन का महत्व है। मान्यता है कि कन्याओं को भोजन कराकर और उनका आशीर्वाद लेकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। पंचांग के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि 30 सितंबर 2025, मंगलवार को मनाई जाएगी।

ऐसे करें मां महागौरी का पूजन

अष्टमी के दिन सबसे पहले मां दुर्गा की प्रतिमा को गंगाजल और शुद्ध जल से स्नान कराएं।

सफेद वस्त्र धारण करना अत्यंत शुभ माना जाता है क्योंकि मां महागौरी को सफेद रंग प्रिय है।

पूजा में रोली, कुमकुम, पुष्प, फल, मिष्ठान और पंच मेवा अर्पित करें।

हलवा, पूड़ी और काले चने का भोग लगाना विशेष फलदायी होता है।

कन्या पूजन के समय नौ कन्याओं को आमंत्रित कर भोजन कराएं और उन्हें उपहार दें।

मां महागौरी मंत्र

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥

मां महागौरी की आरती

जय महागौरी जगत की माया।
जया उमा भवानी जय महामाया।।

हरिद्वार कनखल के पासा।
महागौरी तेरा वहां निवासा।।

चंद्रकली और ममता अंबे।

जय शक्ति जय जय मां जगदंबे।।

भीमा देवी विमला माता।

कौशिकी देवी जग विख्याता।।

हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा।

महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा।।

सती ‘सत’ हवन कुंड में था जलाया।

उसी धुएं ने रूप काली बनाया।।

बना धर्म सिंह जो सवारी में आया।

तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया।।

तभी मां ने महागौरी नाम पाया।

शरण आनेवाले का संकट मिटाया।।

शनिवार को तेरी पूजा जो करता।

मां बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता।।

भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो।

महागौरी मां तेरी हरदम ही जय हो।।

 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और पुराणों पर आधारित है। khabrejunction.com इसकी पुष्टि नही करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.