14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, मामलों के त्वरित निपटारे का मिलेगा अवसर

ऐलनाबाद, सिरसा,  फरवरी (एम पी भार्गव): हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 14 मार्च को न्यायालय परिसर सिरसा, उपमंडल न्यायालय परिसर डबवाली तथा ऐलनाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में पक्षकार स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपने मामलों के निपटारे के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है, जिससे लंबित मामलों का आपसी सहमति से शीघ्र और सरल समाधान किया जा सके।

उन्होंने बताया कि लोक अदालत की प्रक्रिया पूरी तरह सरल, संक्षिप्त और सुविधाजनक होती है। इसमें दोनों पक्षों की सहमति से विवादों का समाधान किया जाता है, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है।

राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आमजन को सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ भी कम करने में मदद मिलती है।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.