राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई को सिरसा ,ऐलनाबाद में

ऐलनाबाद 13 अप्रैल ( एम पी भार्गव ): हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार न्यायालय परिसर सिरसा, उपमंडल न्यायालय परिसर डबवाली व ऐलनाबाद में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से केसों के निपटारे के लिए आवेदन किया जा सकता है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार समय-समय पर लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत की प्रक्रिया बिल्कुल संक्षिप्त व साधारण है, जिसमें दोनों पक्षों की सहमति से केस का निपटारा किया जाता है। इस लोक अदालत में कुल सभी तरह के मामले निपटाए जाते हैं जो कोर्ट में लंबित हो। साथ ही नालसा हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी दी, जिस पर कानूनी सलाह के लिए संपर्क किया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.