मुरादनगर GNVG फाउंडेशन की टीम द्वारा चंपा देवी प्राइमरी स्कूल, मुरादनगर में एक सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन
गाजियाबाद : मुरादनगर GNVG फाउंडेशन की टीम द्वारा चंपा देवी प्राइमरी स्कूल, मुरादनगर में एक सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए।
इस पुनीत अवसर पर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए, फाउंडेशन ने समाज के सक्षम वर्ग से भी अपील की कि वे ऐसे नेक कार्यों में आगे आएं और मानवता की सेवा में सहभागी बनें।
इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बबली गुर्जर (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) उपस्थित रहीं।
साथ ही डॉ. कार्तिकेय, डॉ. नवीन, श्री चेतन (सर्पंच), श्री गौरव चौधरी (संस्थापक, GNVG फाउंडेशन) एवं उनकी समर्पित टीम भी उपस्थित रही।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने बच्चों को प्रोत्साहित किया, और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
GNVG फाउंडेशन का यह प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक और मजबूत कदम है। फाउंडेशन भविष्य में भी ऐसे ही जनसेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
