फरीदाबाद में नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में वसूले 1 करोड़ रुपये से अधिक

31 लाख से अधिक बकाया वाली 7 यूनिट्स सील, सरकारी प्रॉपर्टियों से भी हुई टैक्स वसूली

फरीदाबाद: शहर के विकास को प्राथमिकता देते हुए फरीदाबाद नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स वसूली में बड़ी सफलता हासिल की है। नगर निगम ने सोमवार को विभिन्न सरकारी और निजी संपत्तियों से कुल मिलाकर 1 करोड़ रुपये से अधिक की राशि निगम खाते में जमा कराई।

निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि शहर के नागरिक यदि अपनी जिम्मेदारी समझते हुए समय पर प्रॉपर्टी टैक्स जमा करें तो नगर निगम को विकास कार्यों के लिए बेहतर संसाधन मिल सकते हैं, जिससे फरीदाबाद का विकास और तेज गति से हो सकेगा।

उन्होंने बताया कि टैक्स भुगतान में लापरवाही बरतने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 31 लाख रुपये से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स बकाया रखने वाली 7 व्यावसायिक यूनिट्स को सील कर दिया गया है।

नगर निगम की यह कार्रवाई एक स्पष्ट संदेश है कि टैक्स चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और समय पर कर जमा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.