सांसद आदित्य यादव से मोहम्मद याकूब सैफी ने की शिष्टाचार भेंट
आगामी विधानसभा चुनाव एवं संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा
बदायूं। समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं बदायूं के सिपाही कहे जाने वाले मोहम्मद याकूब सैफी ने सैफई पहुंचकर बदायूं के सांसद आदित्य यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठनात्मक मजबूती, एसआईआर से जुड़े मुद्दों तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
सूत्रों के अनुसार मुलाकात काफी सौहार्दपूर्ण रही और दोनों के बीच क्षेत्रीय राजनीति को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के विषय पर विचार-विमर्श हुआ।
भेंट के दौरान मोहम्मद याकूब सैफी ने सांसद आदित्य यादव के परिवार में आयोजित विवाह समारोह में भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। वे बदायूं सांसद आदित्य यादव एवं आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव के करीबी माने जाते हैं और पार्टी के प्रत्येक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सक्रिय रूप से हिस्सा लेते रहते हैं।
उन्होंने इस अवसर पर शिवपाल सिंह यादव को बदायूं व इटावा जनपद का एसआईआर प्रभारी बनाए जाने पर बधाई भी दी और कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।
समाजवादी पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल देखा गया।
