राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैंपियन शिप में मोदीनगर की बेटी ने जीता स्वर्ण व कांस्य पदक

बेटी ने बढ़ाया शहर व क्षेत्र का मान, शहर की जनता ने फूलमाला पहनाकर बेटी का किया सम्मानित

गाजियाबाद :- मोदीनगर गोविंदपुरी बिसोखर रोड़ गली नम्बर 8 की रहने वाली, शगुन शर्मा ने शहर व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दिल्ली में 29 मई से 1 जून तक हुआ। जिसमें राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैंपियन सीप में सब जूनियर बालिका वर्ग में पूर्ण पावर लिफ्टिंग टूर्नामेंट में भाग लेकर कांस्य पदक एकल डेड लिफ्ट सब जूनियर बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इसका श्रेय शगुन ने अपने कोच अनुराग तोमर को दिया है।

उनका कहना है कि गुरु का ज्ञान और मार्गदर्शन उन्हें हमेशा जीत की ओर अग्रसर करेगा। मोदीनगर पहुंचे पर शहर के आम और खास लोगों ने शगुन शर्मा पर फूलों की वर्षा की और फूलों का गुलदस्ते पटका पहनाकर सम्मानित किया। शगुन के पिता कृष्ण कुमार ने कहां की ऐसी बेटी भाग्य से नहीं सौभाग्य से प्राप्त होती है। उन्हे अपनी बेटी पर नाज है।

Modinagar's daughter won gold and bronze medals in the National Power Lifting Championship

Leave A Reply

Your email address will not be published.