मोदीनगर: भारी वर्षा से जलभराव की समस्या पर बैठक, प्रभावित क्षेत्रों का किया गया निरीक्षण
निवाड़ी नगर पंचायत में हुई बैठकप्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षणअधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
मोदीनगर। विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत निवाड़ी में हाल ही में हुई भारी वर्षा के कारण उत्पन्न जलभराव की समस्या पर विस्तृत चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र समाधान हेतु ठोस कार्यवाही की जाएगी।
बैठक के उपरांत अधिकारियों द्वारा नगर पंचायत पतला, खिंड़ौदा सहित आसपास के गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिन स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई थी, वहां तत्काल जल निकासी और निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस मौके पर एसडीएम, तहसीलदार और स्थानीय क्षेत्रवासी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जलभराव की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा, जिससे लोगों को जल्द राहत मिल सके।
