Modinagar: विधायिका क्रिकेट स्पर्धा T20 का आयोजन

मोदीनगर। रविवार को महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में विधायिका क्रिकेट स्पर्धा के अंतर्गत टी-20 मैच का आयोजन किया गया। मुकाबला ओमवीर क्रिकेट अकादमी और एम.एस. क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एम.एस. क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 182 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमवीर क्रिकेट अकादमी की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए मात्र 16 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच अपने नाम कर लिया।

मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए शौर्य प्रताप को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जबकि मिशुर दत्ता को फाइटर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए मोदीनगर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद वैशाली ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और जीत की बधाई दी। साथ ही मोदीनगर विधायक प्रतिनिधि सहित क्षेत्र के कई सामाजिक लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान कोच ओमवीर सेन और सोनू दत्ता ने टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए सभी खिलाड़ियों को जीत पर बधाई दी। आयोजन में खेल प्रेमियों की अच्छी खासी भीड़ मौजूद रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.