ऐलनाबाद 23 अप्रैल ( एम पी भार्गव ,)जिला पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सिविल लाइन थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राम कालोनी सिरसा क्षेत्र में स्थित एक ही घर से चोरी हुए चार मोबाइल फोन की वारदात को सुलझाते हुए एक युवक को काबू कर लिया है । इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामकुमार ने बताया की गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान खुशकरण उर्फ करण पुत्र विलियम निवासी राम कालोनी सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि आजाद कुमार पुत्र आत्मा राम निवासी बुटा राम कालोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 23 फरवरी 2025 को फोन चार्ज पर लगाकर घर में सो रहे थे । इस दौरान कोई नाम पता ना मालूम व्यक्ति घर मे घुस कर चार मोबाइल फोन चोरी करके ले गया । शिकायत पर सिविल लाइन थाना में चोरी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई । थाना प्रभारी ने बताया कि सिविल लाइन थाना की एक पुलिस टीम ने जांच के दौरान महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए आरोपी रेलवे फाटक कंगनपुर रोड़ सिरसा क्षेत्र से काबू कर लिया है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की निशादेही पर एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है । सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी नशा करने का आदि है तथा नशे की पूर्ति के लिए मोबाइन चोरी की वारदात को अंजाम दिता था । गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत मे जिला जेल भेजा गया है ।
