विधायक महंत बाबा बालक नाथ ने टपूकड़ा में की जनसुनवाई, जनता की समस्याएं सुनीं और दिए समाधान के निर्देश

टपूकड़ा के बाबा नरसिंह दास आश्रम में हुई जनसुनवाई

तिजारा:  विधायक महंत बाबा बालक नाथ योगी ने टपूकड़ा कस्बे स्थित बाबा नरसिंह दास आश्रम जोहड़ पर जनसुनवाई का आयोजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे और विधायक के समक्ष विभिन्न मुद्दों को रखा।

मौधुपुर निवासी ने फार्म हाउस पर चोरी की शिकायत की
जनसुनवाई के दौरान मौधुपुर निवासी शीशराम और श्रीराम ठेकेदार ने शनिवार को उनके फार्म हाउस पर हुई चोरी की घटना को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान पुलिस जीप मौके पर पहुंची थी, लेकिन जब उसे रुकवाने का प्रयास किया गया, तो ड्राइवर ने वाहन नहीं रोका। इस पर विधायक ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई
इस अवसर पर विधायक ने हाल ही में मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भी बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं की यह उपलब्धि गर्व की बात है और उन्हें हर संभव प्रोत्साहन दिया जाएगा।

समस्याओं के शीघ्र निवारण के दिए निर्देश
विधायक महंत बाबा बालक नाथ ने जनसुनवाई में प्राप्त सभी समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता की शिकायतों का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें।

जनसुनवाई से जनता में बढ़ा भरोसा
जनसुनवाई के इस आयोजन से आमजन में एक सकारात्मक संदेश गया है कि उनकी समस्याओं को सुना जा रहा है और समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों ने विधायक के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी इसी प्रकार जनसुनवाई की अपेक्षा जताई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.