बदायूं : जनपद बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव माई कला में मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मिशन शक्ति टीम ने गांव की महिलाओं एवं बालिकाओं को एकत्रित कर उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और सुरक्षा अभियानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
मिशन शक्ति टीम के द्वारा थाना इस्लामनगर जनपद बदायूं के गांव मई कला में बालिकाओं एवं महिलाओं को इकट्ठा कर जिसमें उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया जिसमें:
- ऑपरेशन गरुड़
- ऑपरेशन शील्ड
- ऑपरेशन डेस्ट्राय
- ऑपरेशन खोज
- ऑपरेशन बचपन
- ऑपरेशन मजनू
- ऑपरेशन नशामुक्ति
- ऑपरेशन रक्षा
- ऑपरेशन ईगल
इन अभियानों का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर रोकथाम करना तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
इसके साथ ही महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को बढ़ावा देने वाली योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इनमें महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु योजनाओ :
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
- निराश्रित महिला पेन्शन योजना
- राष्ट्रीय पोषण मिशन
- उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन
- बैंकिंग काॅरेस्पाॅन्डेट सखी
- रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला
- आपातकालीन पुलिस सहायता हेतु 112
- अग्निशमन सेवा 101
- एक्सीडेंट एम्बुलेंस सेवा 108
- वीमेन पावर लाइन 181
- साइबर हेल्पलाइन 1930
- चाइल्ड हेल्प लाइन 1098
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076
