- रिपोर्ट- मंजय वर्मा
जनपद मीरजापुर में अपराध नियंत्रण और अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
आज दिनांक 14 जुलाई 2025 को उप-निरीक्षक सुशील कुमार मय पुलिस टीम द्वारा, मुखबिर की सूचना पर ग्राम महमदवा मोड़ के पास से गुड्डू निषाद पुत्र पुन्नू लाल (निवासी बनकी, थाना सन्तनगर, जनपद मीरजापुर) को 25 पैकेट अवैध देशी शराब (टेट्रा पैक) के साथ गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में थाना सन्तनगर पर मु0अ0सं0-94/2025 अंतर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
नाम: गुड्डू निषाद
पिता का नाम: पुन्नू लाल
निवासी: बनकी, थाना सन्तनगर, जनपद मीरजापुर
उम्र: लगभग 26 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
उप निरीक्षक सुशील कुमार व पुलिस टीम, थाना सन्तनगर, जनपद मीरजापुर
मीरजापुर पुलिस का यह अभियान आगे भी अवैध शराब तस्करों और अपराधियों के विरुद्ध लगातार जारी रहेगा।
