मीरजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.2 करोड़ का गांजा बरामद, अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार

मीरजापुर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मड़िहान थाना पुलिस और एसटीएफ प्रयागराज की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने एक अंतरजनपदीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से ट्रक कंटेनर में छिपाकर ले जाया जा रहा 4 कुंतल 39 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2.2 करोड़ रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमरजीत यादव उर्फ पहलवान, निवासी जनपद गोरखपुर, के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी उड़ीसा से गांजे की खेप लेकर प्रयागराज और आसपास के जिलों में सप्लाई करने जा रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना मड़िहान में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। तस्करी में प्रयुक्त ट्रक कंटेनर को भी सीज कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.