मिर्जापुर। शारदीय नवरात्र मेला के दौरान मिर्जापुर पुलिस ने सेवाभाव और संवेदनशीलता का अनोखा उदाहरण पेश किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने की व्यवस्था की जा रही है। इसी क्रम में 23 सितंबर को भदोही से आई 104 वर्षीय वृद्ध महिला को पुलिस ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन करवाया।
क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादुर की मौजूदगी में पुलिसकर्मी सूर्यबली और रवि यादव ने वृद्धा को सहारा देकर मंदिर परिसर तक पहुंचाया और मां विंध्यवासिनी की झांकी के दर्शन करवाए। दर्शन के बाद वृद्धा ने पुलिस कर्मियों को आशीर्वाद देते हुए उनकी सराहना की।
श्रद्धालुओं ने भी पुलिस की इस संवेदनशील पहल की प्रशंसा की और कहा कि पुलिस केवल सुरक्षा ही नहीं बल्कि सेवाभाव का भी परिचय दे रही है।
मिर्जापुर शारदीय नवरात्र मेला में यह दृश्य लोगों के लिए प्रेरणा बना, जहां पुलिस और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला।’
