मिर्ज़ापुर पुलिस: फर्जी ड्रग लाइसेंस व एनडीपीएस एक्ट के तहत नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

मिर्ज़ापुर । थाना अदलहाट पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 21.12.2025 को थाना अदलहाट पर पंजीकृत मु0अ0सं0-378/25 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(1), 208(b), 61(2) बीएनएस व 26डी, 29 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित अभियुक्त अजीत यादव को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त अजीत यादव पुत्र सदन यादव निवासी बरईपुर नारायणपुर थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर है, जो निहाल डिस्ट्रीब्यूटर्स (पता: मिर्जापुर खुर्द, थाना अदलहाट) का प्रोपराइटर बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा सघन पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा संतोषजनक जवाब न दिए जाने तथा पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे थाना परिसर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस विवेचना में सामने आया कि शैली ट्रेडर्स, रांची (झारखंड) से अभियुक्त की फर्म निहाल डिस्ट्रीब्यूटर्स को लगभग 23,000 सीसी न्यू फेन्सिडिल कफ सिरप (100 एमएल) की सप्लाई की गई थी। जांच में कई गंभीर तथ्य प्रकाश में आए हैं।

विवेचना के दौरान यह पाया गया कि निहाल डिस्ट्रीब्यूटर्स मौके पर सक्रिय नहीं थी और केवल एक-दो बार ही दुकान खोली गई थी, जबकि किसी प्रकार का नियमित दवा व्यवसाय नहीं किया गया। साथ ही ड्रग लाइसेंस में लगाए गए आधार कार्ड का पता बरईपुर नारायणपुर थाना अदलहाट दर्शाया गया, जो फर्जी पाया गया। बैंक रिकॉर्ड में लगाए गए आधार कार्ड का पता मोहल्ला छोटी गैवी थाना सिगरा, वाराणसी पाया गया, जिससे ड्रग लाइसेंस में प्रयुक्त आधार कार्ड कूटरचित सिद्ध हुआ।

इसके अतिरिक्त अभियुक्त की फर्म का खाता कोटक महिंद्रा बैंक, लहुरावीर वाराणसी में पाया गया, जिसमें लगभग 31,61,720 रुपये का टर्नओवर दर्ज है। पुलिस द्वारा शैली ट्रेडर्स से भेजे गए माल के बिल, परिवहन में प्रयुक्त वाहनों के नंबर और ट्रेसबिलिटी डिटेल्स के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए जीएसटी विभाग मीरजापुर से विवरण मंगाया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण में अन्य अभियुक्तों की संलिप्तता भी सामने आ रही है। उनकी पतारसी-सुरागरसी की जा रही है और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई पूरी कर आगे की विधिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारियां की जाएंगी।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता:
अजीत यादव पुत्र सदन यादव, निवासी बरईपुर नारायणपुर, थाना अदलहाट, जनपद मीरजापुर
(प्रोपराइटर: निहाल डिस्ट्रीब्यूटर्स, पता: मिर्जापुर खुर्द, थाना अदलहाट)

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक अदलहाट अजय सेठ मय पुलिस टीम।

Leave A Reply

Your email address will not be published.