Mirzapur News: थाना समाधान दिवस उपलक्ष्य पर चकबंदी अधिकारी की अध्यक्षता में हुआ संपन्न

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा 

उत्तर प्रदेश जनपद मिर्जापुर थाना लालगंज मे समाधान दिवस पर थाना परिसर लालगंज पर चकबंदी अधिकारी गिरीश चौबे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। फरियादियों द्वारा कुल 21 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 2 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया शेष बचे हुए प्रार्थना पत्रों के निस्तारण करने हेतु राजस्व एवं चकबंदी एवं पुलिस टीम गठित कर निस्तारण करने का निर्देश दिया गया।
फरियादी कटाई निवासी लाल चंद्र पुत्र रामजनक ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि गांव में सरहंग व्यक्तियों द्वारा मनमानी तरीके से सेक्टर जोत लिया गया है जिसे खाली कराया जाए जिसमें सहायक चकबंदी अधिकारी को निर्देश दिया गया।मेढरा निवासी किशोरी देवी पत्नी सुभाष चंद्र ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया की मेरी दीवाल को डिस्टर्ब किया जा रहा है जिसे रोका जाए। दिघुली निवासी बिटनी ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया की मेरे भूमि पर विपक्षी गणों द्वारा जबरदस्ती अतिक्रमण किया जा रहा है जिसे रोका जाए। चरखी खुर्द निवासी रामलाल ने प्रार्थना पत्र देकर जमीनी विवाद को सुलझाने की बात कही सभी प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से निस्तारण करने के लिए टीम को निर्देशित करते हुए चकबंदी अधिकारी गिरीश चौबे ने कहा कि फरियादी द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्रों की निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरते मौके पर जाकर गुणवत्ता पूर्वक फरियादी की समस्या निस्तारण करते हुए समय के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगा। इस अवसर पर वरिष्ठ एस आई अजय मिश्रा ,दीवान पंचम यादव, राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश उपाध्याय, लेखपाल संघ पूर्व अध्यक्ष अनूप कुमार पांडे ,मनोज सिंह ,अरुण कुमार तिवारी आदि संबंधित विभाग के कर्मचारी व बादकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.