मीरजापुर: 20 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद, चार अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मीरजापुर, 28 जुलाई 2025: जनपद मीरजापुर की थाना पड़री, एसओजी एवं सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 74.5 किलोग्राम अवैध गांजा, तस्करी में प्रयुक्त डिजायर कार व मोटरसाइकिल सहित चार अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब ₹20 लाख आंकी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने 27 जुलाई की रात ग्राम मोहनपुर भवरख हाइवे से सटे एक मकान पर छापा मारा और चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

दीपक कुमार पाण्डेय, पुत्र राम प्रसाद पाण्डेय, निवासी अकोढ़ी, थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर (उम्र 29 वर्ष)।

ओम प्रकाश मौर्या उर्फ गुंडा मौर्या, पुत्र घनश्याम मौर्या, निवासी कांगापुर, थाना हड़िया, जनपद प्रयागराज (उम्र 32 वर्ष)।

राजेश कुमार मौर्या, पुत्र राजाराम मौर्या, निवासी रानीबारी, थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर (उम्र 37 वर्ष)।

संदीप तिवारी, पुत्र अमरनाथ तिवारी (मकान मालिक), निवासी कोटवा, थाना पड़री, जनपद मीरजापुर (उम्र 35 वर्ष)।

बरामद सामान:

74.5 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत ₹20 लाख)

डिजायर कार (UP 14 DM 1300), अनुमानित कीमत ₹10 लाख

मोटरसाइकिल (UP 63 AZ 3746), अनुमानित कीमत ₹1 लाख

₹10,600 नगद, एक पीली धातु की चेन

5 एंड्रॉइड मोबाइल फोन, 2 कीपैड फोन

पासबुक, एटीएम कार्ड व चेकबुक

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास:

ओम प्रकाश मौर्या:

थाना हड़िया, प्रयागराज – धारा 308, 323, 504, 506 भादवि

थाना औराई, भदोही – NDPS एक्ट व गैंगस्टर एक्ट

राजेश कुमार मौर्या:

थाना को0कटरा व लालगंज, मीरजापुर – धारा 304ए, 279, 427, 504, 506 भादवि के तहत मामले दर्ज

तस्करी का तरीका:
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा डिजायर कार में छिपाकर लाते थे और संदीप तिवारी के मकान में पैकिंग कर डिमांड के अनुसार सप्लाई करते थे। इससे उन्हें अधिक मुनाफा होता था, जिससे वे भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ लेते थे।

पंजीकृत मुकदमा:
थाना पड़री में मु0अ0सं0-135/2025, धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त वाहन धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किए गए हैं।

गिरफ्तारी व छापेमारी में शामिल पुलिस अधिकारी:

प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह, थाना पड़री

निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, प्रभारी एसओजी

उप निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह, प्रभारी सर्विलांस टीम

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने टीम को इस महत्वपूर्ण सफलता के लिए सराहना दी है और आगे भी ऐसे अभियानों को जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.