मिर्जापुर: डीएम प्रियंका निरंजन व एसएसपी सोमेन बर्मा ने सुनीं जनसमस्याएं, कई प्रकरणों का मौके पर निस्तारण
- रिपोर्ट- मंजय वर्मा
12 जुलाई 2025 को जनपद मिर्जापुर के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने थाना लालगंज पर पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जिलेभर में कुल 241 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से कई का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामलों की जांच व समाधान हेतु पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें रवाना की गईं। समाधान दिवस में राजस्व अधिकारी व थाना प्रभारी मौजूद रहे।
