Mirzapur: तहसील सदर में पंचायत निर्वाचन मतदाता सूची पुनरीक्षण 2025 हेतु BLO की ट्रेनिंग आयोजित

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

मीरजापुर। पंचायत निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर तहसील सदर में BLO (बूथ लेवल अधिकारी) की ट्रेनिंग आयोजित की गई। इसमें छानवें, कोन, सिटी, पहाड़ी और मझवां ब्लॉक के BLO शामिल हुए।

एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने बताया कि तहसील सदर के सभी ब्लॉकों के कुल 511 BLO घर-घर जाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य करेंगे। इसके लिए आज 58 सुपरवाइजरों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार BLO दिनांक 19 अगस्त 2025 से 29 सितम्बर 2025 तक मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य करेंगे। इस दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे और त्रुटियों का सुधार भी किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.