दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी की अभिनेत्री मेघा रे ने कहा, “पढ़ने से अपने आप सीन दिमाग में बनने लगते हैं”

मध्य प्रदेश, जनवरी 2026: आज के समय में, जब ज्यादातर लोग मोबाइल और स्क्रीन में उलझे रहते हैं, अभिनेत्री मेघा रे को सुकून और प्रेरणा किताबों में मिलते हैं। सन नियो के शो ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ में दिव्या का किरदार निभा रहीं मेघा को पढ़ने का बहुत शौक है। उनके लिए पढ़ना सिर्फ टाइम पास नहीं, बल्कि एक ऐसी आदत है, जो उन्हें एक इंसान और एक कलाकार, दोनों रूपों में बेहतर बनाती है।
मेघा बताती हैं कि किताबें उनके अभिनय में भी बहुत मदद करती हैं। वे कहती हैं, “मुझे हमेशा से पढ़ना पसंद है। कुछ किताबों की कहानियाँ इतनी अच्छी होती हैं कि उनसे जुड़ाव महसूस होता है। पढ़ना मुझे अच्छा लगता है और यह मेरे एक्टिंग करियर में भी मेरी बहुत मदद करता है। जब आप रोज़ पढ़ते हैं, तो अपने आप सीन और किरदार दिमाग में बनने लगते हैं। इसलिए जब मैं अपनी स्क्रिप्ट पढ़ती हूँ, तो तुरंत समझ जाती हूँ कि सीन कैसे होगा और मेरा किरदार उसमें कैसा होगा। मेरा शो ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ बहुत विज़ुअल है, इसलिए पढ़ने की आदत मुझे सीन को अच्छे से निभाने में मदद करती है।”
आज के बच्चों को लेकर मेघा थोड़ा चिंतित भी हैं। वे कहती हैं, “आजकल बच्चे ज्यादातर समय मोबाइल पर रहते हैं। मैं चाहूँगी कि माता-पिता उन्हें अच्छी और मज़ेदार किताबें दें। यदि बच्चे शुरुआत में दिलचस्पी न लें, तो मम्मी-पापा खुद उन्हें पढ़कर सुनाएँ। धीरे-धीरे बच्चे खुद जानना चाहेंगे कि आगे क्या हुआ और किताब पढ़ने लगेंगे। एक बार पढ़ने की आदत लग गई, तो फिर छोड़ना मुश्किल हो जाता है।”
शो की कहानी में दिव्या के पास खास शक्तियाँ हैं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, वह अपनी ताकत, अपने भाग्य और अपनी जिम्मेदारी को समझती है। यह कहानी सिर्फ बुराई से लड़ने की नहीं, बल्कि प्यार, भरोसे और सही रास्ते पर चलने की भी है। शानदार इमोशन्स, दमदार सीन और अच्छाई-बुराई की लड़ाई के साथ ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ दर्शाती है कि हिम्मत और विश्वास से हर मुश्किल को हराया जा सकता है।
देखते रहिए ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ हर सोमवार से रविवार, शाम 7:30 बजे, सिर्फ सन नियो पर।

Leave A Reply

Your email address will not be published.