मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत लखीसराय जिले के स्वीप आइकॉन के साथ बैठक
डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लोकतंत्र में भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए गीतों की रचना और प्रस्तुति पर दिया जोर
- रिपोर्ट: सरफराज आलम
लखीसराय। जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत लखीसराय जिले के स्वीप आइकॉन के साथ बैठक समाहरणालय, लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित की गई।
सर्वप्रथम बैठक की शुरुआत जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी द्वारा लखीसराय जिले के स्वीप आइकॉन का स्वागत किया गया एवं उनसे मतदाता जागरूकता अभियान को बढ़ावा देने से संबंधित सुझाव प्रस्तुत करने को कहा गया,मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत लखीसराय जिले के स्वीप आइकॉन के साथ बैठक समाहरणालय,
स्वीप आइकॉन रणबीर कुमार ने सुझाव दिया कि महत्वपूर्ण फोटोग्राफ और पेंटिंग प्रदर्शनी के माध्यम से मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि दृश्य कला लोगों को मतदान के महत्व को समझाने में प्रभावी हो सकती है।
नवल भारती ने लोकतंत्र में भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए गीतों की रचना और प्रस्तुति पर जोर दिया। उन्होंने मतदाता जागरूकता के लिए प्रेरणादायक गीतों के माध्यम से जन-जन तक संदेश पहुंचाने की बात कही और उन्होंने लोकतंत्र में भागीदारी से संबंधित एक गीत भी प्रस्तुत किए।
श्री स्नेही ने आलेख और कविता के माध्यम से मतदाताओं को प्रेरित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि साहित्यिक रचनाएं लोगों के मन में मतदान के प्रति उत्साह जगा सकती हैं।
अंशिका शांडिल्य ने खेल, विशेष रूप से फुटबॉल, के माध्यम से युवाओं को मतदाता जागरूकता से जोड़ने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने खेल गतिविधियों के जरिए मतदान के महत्व को रोचक और आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करने की बात कही।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने सभी सुझावों की सराहना करते हुए कहा कि इन रचनात्मक पहलों को लागू करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने मतदाता जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए सभी स्वीप आइकॉन और संबंधित अधिकारियों को सक्रिय सहयोग का निर्देश दिया।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम,पुलिस उपाधीक्षक साइबर, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित स्वीप कोषांग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
